फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात कराकर शादी से मुकरा प्रेमी, युवती ने गोलियां खाकर किया सुसाइड करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का विश्वास दिलाकर पहले संबंध बनाए। युवती गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद शादी से साफ इंकार करते हुए फोन तक सुनना बंद कर दिया। अस्पताल में आई युवती को मिलने से इंकार कर दिया। परेशानी पीड़िता ने लोकनिंदा के भय से जहरीली गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिवार ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद स्वास्थ्य सुधरा तो युवती ने अपना दर्द सांझा किया। चौकी से रूक्का मिलते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मेडिकल के आधार पर बलदेवनगर थाने में दुष्कर्म व अन्य संगीन घाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। आरोपी अशोक कुमार सरकारी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय है। तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार करीब छह माह पूर्व वह एक प्राइवेट अस्पताल में बतौर नर्सिंग स्टाफ कार्यरत थी। वहीं पर अशोक भी वार्ड ब्वॉय था। दोनों में बातचीत प्रेम में तब्दील हो गई। अशोक ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। ऐसे विश्वास में लेकर उसने संबंध बना लिए। इससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। कुछ समय साथ रहने के बाद उसका फोन तक सुनना बंद कर दिया। इसी बात पर वह परेशान रहने लगी। एक दिन अस्पताल में मिलने गई पीड़िता को पता चला कि अशोक शादीशुदा है। इस पर उसने गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। तफ्तीश अधिकारी एएसआई सुरेंद्र कौर के अनुसार युवती से शादी का झांसा देकर गलत काम किया गया। बाद में गर्भपात कराकर शादी से मुकर गया। स्वस्थ होने के बाद युवती के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें