अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। पहलगाम आतंकी घटना पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए विज बोले कि अब भारत सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं देता, बल्कि दुश्मनों के दांत तोड़ना जानता है। उन्होंने राहुल गांधी के आतंकवाद विरोधी बयान पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल सुबह कुछ और शाम को कुछ और होते हैं, उन्हें अपने ही बयान देखने की जरूरत है।