फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हादसे में आंख की रोशनी गई, ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साहा। मुलाना के गांव गोला निवासी रणधीर सिंह (31) ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने और इलाज का खर्च देने का वादा करके मुकर जाने वाले कार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई के लिए साहा थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तहरीर में रणधीर सिंह ने बताया कि घटना 25 अक्तूृबर को दोपहर करीब 2:15 बजे हुई थी। वह अपनी मोटरसाइकिल पर नहौनी से साहा की ओर आ रहे थे, तभी साहा स्टेडियम के पास पीछे से तेज रफ़्तार और लापरवाही से आती हुई एक स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रणधीर सिंह की दाईं बाजू बुरी तरह टूट गई और उनकी दाईं आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई।
विज्ञापन

कार चालक की पहचान तेजिंदर उर्फ तेजी के रूप में हुई। आरोप है कि चालक घायल रणधीर को साहा के ओंकार अस्पताल के बाहर छोड़कर चला गया। बाद में, रणधीर के घरवालों ने उन्हें सी लाल अस्पताल और फिर चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उनकी आंख का इलाज हुआ, लेकिन रोशनी वापस नहीं आई। पीड़ित के मुताबिक, कुछ दिनों बाद आरोपी तेजिंदर उनके गांव के सरपंच के पास आया और इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया। जिसके कारण उन्होंने उस समय कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। रणधीर सिंह का आरोप है कि अब कार ड्राइवर इलाज करवाने से मुकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें