प्रभु की लीलाएं सद्मार्ग पर चलने की देती हैं प्रेरणा : राधा
- फोटो : प्रभु की लीलाएं सद्मार्ग पर चलने की देती हैं प्रेरणा : राधा
तरावड़ी। भक्त अमीर चंद मंदिर सभा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में साध्वी राधा शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों का संदेश दिया।
साध्वी राधा शास्त्री ने कहा कि प्रभु धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश और भक्तों के कल्याण के लिए समय-समय पर अवतार धारण करते हैं। भगवान की प्रत्येक लीला मानव जीवन को सत्य, प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन को सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम है।
जो व्यक्ति श्रद्धा और समर्पण भाव से भगवान का सुमिरन करता है, उसके जीवन के दुख दूर होते हैं। उसे मानसिक शांति और आत्मिक आनंद की प्राप्ति होती है। कथा का शुभारंभ विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने किया। संवाद
प्रभु की लीलाएं सद्मार्ग पर चलने की देती हैं प्रेरणा : राधा- फोटो : प्रभु की लीलाएं सद्मार्ग पर चलने की देती हैं प्रेरणा : राधा