फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भगवान परशुराम शोभायात्रा में झूमे

विज्ञापन
अंबाला छावनी में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष तायल का स्वागत करत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम के प्रति अटूट आस्था प्रकट की।
शोभायात्रा का शुभारंभ गवर्नमेंट कॉलेज के समीप से हुआ। राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा ने बताया कि यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस अपने प्रस्थान बिंदु पर आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर मुख्य अतिथि बृजमोहन मिश्रा और सुशील भारद्वाज को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। शोभायात्रा का स्वागत शहर के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान और ठंडे पानी की उत्तम व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, अंबाला छावनी अध्यक्ष विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष वरिंदर दीक्षित, बलदेव नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश पाराशर और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अंबाला छावनी में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष तायल का स्वागत करत

अंबाला छावनी में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष तायल का स्वागत करत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें