संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जैन समाज के तीनों समुदायों श्वेतांबर, दिगंबर एवं स्थानकवासी ने मिलकर भगवान महावीर स्वामी का 2623 वां जन्म कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। मुख्य अतिथि हरियाणा के परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि कण जितना लेकर, मन जितना पूरे समाज को देना जैन समाज की प्रवृति रही है। ये भगवान महावीर स्वामी के संस्कार हैं जो दान, विनय के नाते और अहिंसा का संदेश दिया।
भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक कमेटी के प्रधान हितेश जैन ने बताया कि भगवान महावीर के जन्म कल्याणक दिवस पर जैन समाज के तीनों समुदायों श्वेतांबर, दिगंबर एवम स्थानकवासी ने मिलकर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणी धर्म रत्न विजय महाराज एवम साधु - साध्वी वृंद की निश्रा में आयोजित कार्यक्रम में जैन शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भगवान महावीर के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम रोशन करने वाले दो बच्चों चिनेशा जैन और सिद्धार्थ जैन को विशेष रूप से समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमेटी के सचिव किशोर जैन, सह सचिव अभय जैन, कोषाध्यक्ष देवेंद्र जैन, सदस्य अमन जैन, धरमपाल जैन, मुकेश जैन, राजिंदर जैन, पीयूष जैन मौजूद रहे।