फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेडियम की हालत खस्ता, सड़कों पर दौड़ रहे युवा

Mon, 22 Apr 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। नहौनी गांव में बने खेल स्टेडियम अपनी खस्ताहाल पर आंसू बहा रहा है। यह स्टेडियम नहौनी ब्राह्मण माजरा मार्ग पर स्थित है। लंबे समय से इस स्टेडियम की किसी ने सुध नहीं ली।
स्टेडियम में बनी चारदीवारी कई जगहों से टूट गई है। खेल मैदान में झाड़ियां उगी हैं। मुख्य गेट का तो नामोनिशान तक नहीं है ।बारिश के समय स्टेडियम में प्रवेश करना ही जी का जंजाल बन जाता है। स्टेडियम के अंदर पशु घूमते रहते है। स्टेडियम में पीने के पानी तक का कोई बंदोबस्त नहीं है। इन हालातों के चलते क्षेत्र के खिलाडियों ने भी यहां आना छोड़ दिया है। लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इस स्टेडियम में सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा राहुल , पवन, गोल्डी, सोनु, विजय ने बताया कि कुछ युवा जो फौज और पुलिस की भर्ती के लिए तैयारी करते हैं। लेकिन स्टेडियम में उगी झाड़ियों के कारण वहां नहीं दौड़ पाते। इसके चलते वे सुबह शाम सड़क पर या खेतों के कच्चे रास्तों पर दौड़ लगाकर खुद को भर्ती के लिए तैयारी कर रहें हैं। स्टेडियम की खस्ता हालत से नहौनी के आस पास के कई गांव के खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें