फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हथियार के दम पर मुक्तसर में की लूट, रेलवे स्टेशन पहुंचे तो सीआई ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब मुक्तसर से लूटपाट करके अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचे हथियार बंद गिरोह के तीन सदस्यों को जीआरपी की सीआईए टीम ने दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक रिवाल्वर, दो कट्टे, सात कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान मुक्तसर निवासी 30 वर्षीय राजिंदर सिंह, 20 वर्षीय स्वर्णजीत सिंह और बठिंडा निवासी 22 वर्षीय हुसनप्रीत सिंह के तौर पर हुई। उनके खिलाफ अंबाला कैंट जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है। तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा वहीं गिरोह के संबंध में सीआईए ने पंजाब पुलिस को भी सूचित कर दिया है।


पूछताछ में गिरोह के सरगना राजिंदर सिंह ने बताया कि वह गांव साहिबचंद मुक्तसर का रहने वाला है। उसका अपने ताये के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। ताये व उसके परिजनों ने उसे मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गिरोह तैयार किया, ताकि बदला ले सके।
विज्ञापन



गिद्दड़बाह से खरीदे कट्टे
अरोपी हुसनप्रीत सिंह ने बताया कि लूटपाट करने से पहले कट्टे गिद्दड़बाह से 20 हजार रुपये में खरीदे थे। इसके बाद तीनों ने एक बाइक छीनी और राजिंदर सिंह के ताया के घर पहुंच गए। ताया घर पर नहीं था तो ताई को गोली मारने का डर दिखाकर ताये की रिवाल्वर और नकदी लूट ली।

मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार दोपहर को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से एक गिरोह को पकड़ा है। तीनों के पास से हथियार मिले हैं। प्राथमिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो मुक्तसर में लूटपाट करके आए हैं और चंडीगढ़ जा रहे थे। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

-जोगिंदर सिंह, प्रभारी सीआईए, जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें