फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 10 को मनाया जाएगा लोहड़ी महोत्सव

Wed, 07 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बराड़ा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक करते  राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट, भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्रवासियों के सहयोग से अटल स्मृति शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कन्याओं के नाम 8वां लोहड़ी महोत्सव व 9वां राष्ट्र स्तरीय जागरूक महिला सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए बैठक की गई। इसमें ट्रस्ट के संस्थापक अमरिंदर सिंह व अटल स्मृति शताब्दी वर्ष के मंडल संयोजक डॉ. कुलदीप शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम 10 जनवरी को शेमफोर्ड स्कूल के प्रांगण में दोपहर एक बजे होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 151 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा और साथ ही, 350 उन परिवार को सम्मानित किया जाएगा, जिनके घरों में इस साल 6 महीने में बेटियों ने जन्म लिया। बैठक में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहतास राणा ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व पूर्व विधायक असीम गोयल सहित विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, बंतो कटारिया, सुनील भारद्वाज (मीडिया सलाहकार केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री) व हल्का मुलाना विधानसभा संयोजक संतोष चौहान सारवान, पशु धन बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, मार्किट कमेटी के चेयरमैन कुलराज शर्मा शिरकत करेंगे।

बराड़ा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक करते  राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें