अंबाला सिटी सब्जी मंडी में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी: स्वंय
- फोटो : chineni
अंबाला। सिटी की नई सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े चोरों ने एक साथ पांच दुकानों के ताले चटकाए। तीन दुकानों की अलमारी में रखी 90 हजार रुपये की नकदी ले उड़े तो वहीं दो दुकानों के महज ताले टूटे।
कुछ ही देर बाद आढ़तियों के आने पर चोरी का खुलासा हुआ। सीसीटीवी खंगाले तो फुटेज में दो युवक दिखाई दे रहे हैं। एक ने मफलर तो दूसरे ने सिर पर हेलमेट डाल रखा था। युवक ने हाथ में लोहे की राॅडनुमा हथियार से दुकान के अंदर शीशे के दरवाजे का ताला और फिर अलमारियों के लॉकर तोड़कर नकदी चुराई। इस वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर आकर सुराग जुटाने शुरू कर दिए।
अंबाला सिटी सब्जी मंडी में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी: स्वंय- फोटो : chineni