फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुघ गांव में झपटा लॉकेट किशनपुर में छीना थैला

Thu, 25 Sep 2025 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र के गांव सुघ में बाइक सवार दो युवक व्यक्ति के गले से सोने को लॉकेट झपट ले गए। वहीं थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव किशनपुरा में महिला के हाथ से थैला झपट लिया। महिला के मुताबिक थैले में दस हजार रुपये की नकदी, मोबाइल, आधार कार्ड व बैंक की कॉपी थी।
विज्ञापन

बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में गांव सुघ निवासी नंद किशोर ने बताया कि 23 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह काम खत्म कर बाइक पर घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव में किसी काम से खड़े थे। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उनमें से एक युवक ने उनके गले से सोने का लॉकेट झपट लिया। इसके बाद बाइक सवार युवक मौके से रफूचक्कर हो गए। तब इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी मुनीष कुमार ने कहा कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर थाना प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में गांव किशनपुरा निवासी बबली ने बताया कि 23 सितंबर की दोपहर वह घर से किसी काम निकली थी। इस दौरान जैसे ही वह गांव की कश्यप धर्मशाला समीप पहुंची, तभी बाइक सवार दो युवक आए और उनमें से एक युवक ने उसके हाथ से थैला झपट लिया। इसके बाद बाइक पर दोनों युवक मौके से चले गए। शोर मचाने पर आसपास लोग जुटे और बाइक सवार युवकों का पीछा भी किया, पर वह नहीं पकड़े गए। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें