नारायणगढ़। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें आशुतोष महाराज की परम शिष्या साध्वी रेनू भारती ने उपस्थित संगत को आध्यात्मिक विचारों से कृतार्थ किया।
उन्होंने बताया कि सत्संग करने से भी पुण्य मिलता है व इसके श्रवण, मनन और चिंतन मात्र से जीव इस लोक में समस्त सुखों को भोगता है, मृत्यु उपरांत पारलौकिक सुखों की भी प्राप्ति होती है। साध्वी हेम सूता भारती ने बताया कि पिलखनी गांव के दीप फार्म में भगवान शिव कथा का आयोजन 7 से 10 जनवरी तक दोपहर दो बजे से पांच बजे तक किया जाएगा।
नारायणगढ़ के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आश्रम में प्रवचन सुनती संगत। प्रवक्ता
नारायणगढ़ के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आश्रम में प्रवचन सुनती संगत। प्रवक्ता
नारायणगढ़ के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आश्रम में प्रवचन सुनती संगत। प्रवक्ता