फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: परिवार पहचान पत्र में दिखाया सरकारी पेंशनर, काट दी पेंशन

Tue, 14 Jul 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
सोमी देवी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी, जलबेड़ा। सोमवार को डीसी कार्यालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समस्याओं को सुना।
शिविर में नारायणगढ़ तहसील के गांव लौटा से आए बुजुर्ग दंपती बलदेव सिंह व हरभजन कौर ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में उनका काम सरकारी पेंशनर किया हुआ है। इस कारण उनकी बुढ़ापा पेंशन ही कट गई है। इसे ठीक करवाने के लिए वह पिछले 6 महीने से चंडीगढ़, पंचकूला आदि शहरों के चक्कर लगाकर अंत में उम्मीद लगाकर अंबाला शहर के समाधान शिविर में पहुंचे थे, जहां से उन्हें कुछ उम्मीद की किरण नजर आई है।
उन्हें बोला गया है कि आपका कार्य 15 दिन में कर दिया जाएगा। बुजुर्ग दंपती का कहना है कि इस मामले को ठीक करवाने के लिए वह आर्थिक परेशानी के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेल रहे हैं क्योंकि परिवार के अन्य अपने-अपने घर कारोबार में उलझे हुए हैं।
विज्ञापन

घर के आगे डाली रेत की ट्राली
नारायणगढ़ के गांव घड़ोली निवासी सोमी देवी ने बताया कि उनके पड़ोसी जगदीश कुमार ने उनके घर के आगे रेत से भरी ट्राली गिरा रखी है जिस कारण घर में आने-जाने में दिक्कत हो रही है। यही नहीं गंदे पानी के निकासी के लिए नाली का निर्माण भी नहीं होने दे रहे तथा उनके साथ गाली-गलौज भी की है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में उनकी समस्या का हल नहीं हुआ जिस कारण वह अब सीधे तौर पर उपयुक्त से मिलेंगे।
विज्ञापन


यह भी आईं शिकायतें
शिविर के दौरान अंबाला शहर प्रेम नगर से रजिंदर पाल शर्मा ने पानी के पाइपलाइन ठीक करवाने के संबंध में अपनी शिकायत नगराधीश के समक्ष रखी, ऐसे ही मुलाना से अनिल कुमार व केसोपुर से राजिंदर ने फैमिली आईडी में आय कम करवाने बारे, इस्माईलपुर से सोनिया ने राशन कार्ड बनवाने को लेकर, अंबाला शहर से अनीता ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत फोटो मिसमैच को ठीक करवाने बारे व अन्यों द्वारा अपनी समस्याएं रखी गईं। नगराधीश ने सभी की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान करने हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सोमी देवी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें