अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी व कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले को लेकर तकनीकी शिक्षा विभाग ने सूची जारी कर दी। अब सूची में आने वाले अभ्यर्थी पॉलीटेक्निक में गुरुवार से दाखिला लेंगे। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी प्रोफेसर धर्मवीर सैनी ने बताया कि 600 में से 543 सीट पर दाखिले के लिए सूची जारी हुई है। अभ्यर्थियों ने 10 से 15 जुलाई तक काउंसलिंग कर कोर्स विकल्प भरे। अब रैंक अनुसार अभ्यर्थियों को कोर्स में सीट अलॉट की गई है। गुरुवार से यह अभ्यर्थी जिस संस्थान में सीट अलॉट हुई है, वहां रिपोर्ट कर दाखिला लेंगे।
-
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में इतनी सीट हुई अलॉट
ब्रांच सीट अलॉट
आर्किटेक्चर 51
ऑटोमोबाइल 50
सिविल 100
कंप्यूटर साइंस 64
इलेक्ट्रिकल 60
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन 52
मेकेनिकल 122
प्लास्टिक 44
-
कॉलेजों में भी रोजाना किए जा रहे दाखिले
जिले के कॉलेजों में भी बची सीट पर दाखिले किए जा रहे हैं। रोजाना सुबह से दोपहर तक पोर्टल पर आवेदन मांगे जा रहे हैं और उसके बाद मेरिट अनुसार दाखिले किए जा रहे हैं। अभी भी परंपरागत कोर्स में सीट खाली पड़ी हैं।