फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब से लदे दो ट्रक काबू, 1550 पेटियां बरामद 

Mon, 29 May 2017 12:24 AM IST
ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना नग्गल के क्षेत्र जनसूई-हेड के पास से पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो ट्रकों से अवैध शराब की 1550 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक मनोज कुमार निवासी गांव पंजु थाना बहल, भिवानी को काबू कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार थाना नग्गल के क्षेत्र जनसूई-हेड के पास गत शाम पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए नाकाबंदी की थी उसी दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते समय ट्रक में शराब की पेटियां पाई गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने जब ट्रक चालक से शराब खरीदने व बेचने का लाइसेंस मांगा तो उसने लाइसेंस की जगह पाउडर की खरीद फरोख्त से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एक अन्य ट्रक को भी पुलिस ने गांव मटहेड़ी थाना क्षेत्र नग्गल से काबू किया है, जिसमें 950 पेटी अवैध शराब बरामद हुई हैं। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक मौके पर वाहन को छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें