फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उच्च रक्तचाप से बचने के लिए सेंधा नमक या गुड़ का सीमित प्रयोग करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सफेद नमक और रिफाइंड चीनी का अत्यधिक सेवन उच्च रक्तचाप और मधुमेह का मुख्य कारण है। इनके स्थान पर सेंधा नमक या गुड़ का सीमित प्रयोग बेहतर है। रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खा लें। इससे पाचन तंत्र पर दबाव कम पड़ता है और नींद गहरी आती है। 30 की उम्र के बाद साल में कम से कम एक बार फुल बॉडी चेकअप जरूर करवाएं। हमारा शरीर वही बनता है जो हम खाते हैं। आजकल की जीवनशैली में फास्ट फूड का चलन बढ़ा है, जिससे कम उम्र में ही जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां सामने आ रही हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए कुछ नियमों को अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन

अपनी थाली को रंगों से भरें। हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और दही का समावेश करें। यह सुनिश्चित करें कि आपके भोजन में प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा का सही संतुलन हो।
विज्ञापन

- डाक्टर ईशा नारंग

यह जरूर करें
- छोटी-छोटी शारीरिक गतिविधियां अपनाएं।
- लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है।
- आपका काम घंटों कुर्सी पर बैठने का है तो हर 45 मिनट में 5 मिनट का ब्रेक लें और स्ट्रेचिंग करें।
- गलत पॉश्चर रीढ़ की हड्डी और गर्दन में स्थाई दर्द का कारण बन सकता है।
- जीरो शुगर या लो फैट के नाम पर बिकने वाले प्रोसेस्ड फूड से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें