फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डोर-टू-डोर सुविधा की तरह अब वार्डों में भी सफाई करेंगे प्राइवेट कर्मी

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर दीवार के साथ कचरा फैंकता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
अबाला। डोर-टू-डोर सुविधा की तरह अब प्राइवेट कर्मचारी वार्डों में साफ-सफाई करते नजर आएंगे। नगर परिषद के अधीन 32 वार्डों में से कुछ वार्ड चिह्नित किए जाएंगे ताकि स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हो सके और लोगों को गंदगी से राहत मिल सके। वार्ड पार्षदों से प्राप्त आग्रह के आधार पर नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने कार्यकारी अधिकारी के साथ मिलकर इस संबंध में योजना तैयार की है ताकि निविदा लगाकर जल्द से जल्द काम शुरू करवाया जा सके।
विज्ञापन


दूर-दराज क्षेत्रों की तरफ विशेष ध्यान
नगर परिषद के अधीन पहले 31 वार्ड होते थे, लेकिन अब क्षेत्र का विस्तार करने के बाद इसमें 32 वार्ड शामिल हो गए हैं। ऐसे में क्षेत्रफल भी बढ़ गया है। पहले जहां छावनी की आबादी पौने दो लाख के करीब थी जोकि अब 2.15 तक पहुंच चुकी है। ऐसे में दूसरी बड़ी समस्या सफाई कर्मचारियों की कमी को लेकर है। इसमें वार्ड 24 से लेकर 32 तक वार्ड हैं जो शहरी आबादी से दूर हैं। इन क्षेत्रों को भी स्वच्छ करना बेहद जरूरी हो गया है ताकि सभी वार्डों में एक समान सफाई व्यवस्था रहे।

तीन बार सफाई की योजना
अंबाला छावनी के ज्यादा गंदगी वाले क्षेत्रों में दिन में तीन बार सफाई होगी और गंदगी का उठान किया जाएगा, इसके लिए भी वार्ड स्तर पर विशेष टीमें लगाई जाएंगी जो जेसीबी और ट्रॉली की मदद से यह कार्य करेंगी, वहीं टीमों पर नजर रखने के लिए सुपरवाइजर स्तर के कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जोकि गंदगी के उठान की फोटो भी व्हाट्सएप पर विभागीय अधिकारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन


अंबाला छावनी के कुछ वार्डों में साफ-सफाई के लिए बड़ी समस्या है। वार्ड पार्षदों से भी इस संबंध में आग्रह प्राप्त हुए हैं, इसलिए कुछ वार्डों की सफाई व्यवस्था को ठेके पर देने की योजना तैयार की गई है ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें