फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सैन्य क्षेत्र में लाइट-हैवी वाहनों की एंट्री भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी के सेना नगर के पास बने एंट्री गेट पर अब लाइट-हैवी वाहनों पर भी पाबंदी लग जाएगी। यहां से अब केवल कारें व छोटी वैन जैसे चौपहिया वाहनों की ही एंट्री हो पाएगी। क्योंकि सेना ने यहां बने दोनों गेट के आगे छोटे एंगल लगा दिए हैं, जिनमें से हैवी चौपहिया वाहन अब नहीं गुजर पाएंगे।उल्लेखनीय है कि अंबाला सैन्य क्षेत्र में हर्बल पार्क के पास कैंटोनमेंट बोर्ड ने बाकायदा गेट बनाकर हैवी वाहनों की एंट्री बंद कर रखी थी। केवल कार, वैन समेत लाइट हैवी वाहन ही यहां से गुजर सकते थे। जीटी रोड से वाहन यहां सैन्य क्षेत्र की ओर आते थे और यहां से आगे यूपी व उत्तराखंड की ओर निकल जाते थे।लेकिन इस वजह से भी सैन्य क्षेत्र की सड़कों की हालत बहुत ज्यादा जर्जर हो जाती थी। सैन्य क्षेत्र इस एयरफोर्स रोड की कई बार मरम्मत करवा चुका है, लेकिन बार-बार हैवी वाहनों से ही सड़क टूटती गई। अब कैंटोनमेंट बोर्ड ने ये फैसला लिया है कि सैन्य क्षेत्र में लाइट हैवी वाहनों की भी एंट्री नहीं होगी। मुख्य गेट के आगे दो और छोटे लोहेनुमा गेट बनाकर उन्हें और छोटा कर दिया गया है। ताकि लाइट हैवी वाहनों की एंट्री को रोका जा सके। उधर, सेना ने अब एक बार फिर से एयरफोर्स रोड को नया बना दिया है। सड़क पर लगाए गए आकर्षक बोर्डवहीं, इस सड़क की दोनों तरफ भी सुंदर बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। इसके साथ सेना नगर के पास बनी पार्क की दिवार पर भी सेना के विभिन्न चित्र लगाए गए है। ये सभी बोर्ड व चित्र पर्यावरण संरक्षण व आर्मी-एयरफोर्स ज्वाइन करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें