फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लेवल वन का परिणाम नहीं हुआ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग की ओर से बीते दिनों करवाई गई सुपर-100 लेवल वन परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हुआ। यह परिणाम गुरुवार 20 फरवरी को जारी होना था, मगर देर शाम तक परिणाम नहीं आया। वहीं, लेवल टू जिला स्तरीय परीक्षा पांच अप्रैल को करवाई जानी हैं। परीक्षा के दो चरण में चयनित होने वाले विद्यार्थी दो वर्षीय आवासीय कोर्स करेंगे। इसमें विद्यार्थी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई करने के साथ ही जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी करेंगे। यह विद्यार्थी दो वर्ष बाद जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन

यह है सुपर-100 कार्यक्रम

इस योजना का शुभारंभ 2018 में हुआ था। सुपर-100 योजना का उद्देश्य 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पिछले चार वर्षों में 160 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिला है। यह दो वर्षीय निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हैं। इसमें विकल्प फाउंडेशन की देखरेख में विद्यार्थी को 12वीं की पढ़ाई करवाने के साथ-साथ जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी करवाई जाती है। इस योजना के तहत कई विद्यार्थी देश के बड़े सरकारी आईआईटी व मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।

वर्जन

सुपर-100 योजना के अंतर्गत खंड स्तर पर करवाई गई परीक्षा का परिणाम विभाग की ओर से जारी किया जाना है। परिणाम में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा अप्रैल माह में होगी। मई माह में सुपर-100 का बैच शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें