फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्ट्रीट लाइट ठेके में भ्रष्टाचार रोकने को पत्र

विज्ञापन
नगर ​निगम मनोनीत पार्षद एडवोकेट संदीप सचदेवा।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के मनोनीत पार्षद एडवोकेट संदीप सचदेवा ने स्ट्रीट लाइटों के ठेके में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए निगम आयुक्त को पत्र लिखा। सचदेवा ने पत्र के माध्यम से मांग की कि पार्षदों के सुझाव आपत्तियां लेकर नई शर्तें और सर्वे कराकर इस ठेके को दिया जाए।
विज्ञापन

सचदेवा ने पत्र में कहा कि नगर निगम की बैठक में उनके और पार्षद जतिन बंसल व अन्य पार्षदों द्वारा स्ट्रीट लाइट के ठेके को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन निगम ने स्ट्रीट लाइट का ठेका नियमों को ताक पर रखते हुए ठेकेदार को बार-बार बढ़ाया गया। इससे नगर निगम को आर्थिक रूप की हानि हुई और जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी हुई। साथ ही सरकार की छवि भी खराब हुई।
सचदेवा ने कहा कि उनको जानकारी मिली है कि अब नगर निगम अंबाला शहर की स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए करीब 12 लाख रुपए प्रति माह के हिसाब से ठेका देने जा रहा है जोकि बहुत ही अधिक राशि है। अगर शहर के सभी क्षेत्रों में नियम अनुसार जांच करें तो किसी भी सूरत में चार से पांच लाख रुपये से अधिक का ठेका नहीं बनता है। सचदेवा ने आयुक्त से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम में स्ट्रीट लाइट का ठेका देने से पहले पार्षदों के सुझाव आपत्तियां लेकर नई शर्तें व सर्वे कराकर इस ठेके को दिया जाए।
विज्ञापन


कोट्स
शहर में स्ट्रीट लाइट के रखरखाव को लेकर अभी ठेका फाइनल नहीं हुआ है। पहले टेंडर लगाए गए थे, वह रद्द कर दिया गया है। अभी वर्क अलॉट भी नहीं हुआ है। दोबारा से टेंडर कॉल किए जाएंगे।
विज्ञापन

अंजू चौधरी, कमिश्नर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें