फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप : अभय

विज्ञापन
अंबाला छावनी के रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
विज्ञापन
अंबाला। इंडियन नेशनल लोकदल ने परिवर्तन पदयात्रा का सोमवार को अंबाला में अस्थायी रूप से समापन कर दिया। इसके लिए इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने पत्रकार वार्ता में सूचना दी। उन्होंने बताया कि यात्रा में कई तकलीफें आईं, मगर कार्यकर्ता जुटे रहे।
विज्ञापन

गांव और शहरों में अलग-अलग लोगों से मिले। रात्रि ठहराव का प्रबंध भी लोगों ने किया। इस दौरान अभय चौटाला ने गठबंधन सरकार और कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो गई है। उन्होंने कहा कि नूंह में दंगा हुआ तो सीएम ने कहा कि यह बड़ी साजिश है, मगर कोई बताए ताे सही कि जांच कहां पहुंची है।
आज के समय न ताे सरकार है और न ही सरकार के ऊपर किसी का भरोसा। एक देश एक चुनाव काे लेकर अभय चौटाला ने कहा कि यह संभव नहीं है। इस दौरान इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता आेंकार सिंह व अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्रों पर शिक्षक नहीं, सड़कें भी खराब

अभय चौटाला ने कहा कि आज 90 प्रतिशत गांवों की पीएचसी सीएचसी में चिकित्सक नहीं है। लोगों को प्रावइेट में उपचार कराने जाना पड़ रहा है जो उन पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। उन्होंने सड़कों को लेकर कहा कि कांग्रेस का शासन हो या गठबंधन सरकार का, कई वर्षों से गांव की लिंक मार्ग खराब हैं। अपनी पद यात्रा में वह घायल हुए पैरों के नाखून तक उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें