फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मलबा उठा रहे मजदूरों पर गिरा लेंटर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रामपुर सरसेहड़ी स्थित गवर्नमेंट माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कंडम बिल्डिंग का लेंटर तोड़ते समय मलबा उठा रही लेबर पर लेंटर गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की ओर से छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने तीनों घायलों को उपचार शुरू किया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मौके भीड़ एकत्रित हो गई। बहरहाल घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

लेंटर तोड़ते समय एक हिस्सा गिरा
गांव रामपुर सरसेहड़ी स्थित सरकारी स्कूल की बिल्डिंग को कंडम घोषित किया है और कंडम बिल्डिंग को तोड़ने का ठेका ठेकेदार को दिया गया था। बुधवार को भी कंडम बिल्डिंग के लेंटर को तोड़ते का काम चल रहा था। इसी दौरान मलबा उठाकर ट्रैक्टर ट्राली में भरने के लिए चालक जसदीप सिंह ट्राली लेकर पहुंचा। तभी सरसेहड़ी निवासी भूषण, महेश नगर निवासी ओमप्रकाश और शाहबाद निवासी जसवंत आए और जमीन पर पड़ा मलबा ट्राली में डालने के लिए एकत्रित करने लग गए। अचानक से कंडम बिल्डिंग के लेंटर का एक हिस्सा मजदूरों के ऊपर गिर गया। इसमें तीनों मजदूरों को काफी चोटें आईं। हादसे की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।
काम करते समय हादसा : प्रिंसिपल

स्कूल के प्रिंसिपल प्रवीण शर्मा ने बताया कि जिस बिल्डिंग का लेंटर गिरा है उस बिल्डिंग को कंडम घोषित किया जा चुका है। इस निर्माण के लिए ठेकेदार को ठेका दिया गया है। वहीं स्कूल में पिछले कुछ दिनों से बिल्डिंग तोड़ने का काम चल रहा है। जिस समय यह हादसा हुआ था। वहां कोई विद्यार्थी नहीं था। सभी विद्यार्थियों की क्लास प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग में लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें