फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गोवंश से टक्कर के बाद पलटी कार, एक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बढ़ती गोवंश की संख्या जानलेवा साहिब हो रही है। बुधवार को भी ईद मनाकर अमरोहा से बरनाला जा रहे ठेकेदार की कार के सामने गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने के चक्कर में कट मारा और कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंच गई। दूसरी लेन में पहुंचकर कार पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

कार में बैठा ठेकेदार इमरान अली की मौत हो गई और साथ में सवार एक युवक घायल हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर एंबुलेंस की मदद से उन्हें छावनी नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हादसे में घायल ठेकेदार इमरान अली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पहले ही गोवंश की टक्कर से हो चुके हैं हादसे
गोवंश के कारण घटना के बाद मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई लोग गोवंश के अचानक से वाहन के आगे आ जाने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन पूरी तरह से मौन बैठा है। इस ओर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से होती दिखाई नहीं दे रही है। स्थिति यह है कि अंबाला सिटी में गोवंश को पकड़ने का ठेका हो रखा है, परंतु गोवंश पकड़े नहीं जा रहे। छावनी में गोवंश को पकड़ने का ठेका लगाया है। परंतु गोवंश को कहां रखा जाना है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई घटना की यह रही स्थिति
घायल इमरान ने बताया कि वह और ठेकेदार इमरान अली दोनों गजरौला के हैं। इमरान अली ने बरनाला स्थित आईओएल फार्मा केमिकल में इलेक्ट्रिकल काम का ठेका लिया था और वहां पर उसकी लेबर लगी है। इमरान अली ईद मनाने के लिए अपने घर अमरोहा गजरौला सिटी आया था और ईद मनाने के बाद इमरान अली और इमरान मंगलवार को कार से पंजाब के बरनाला जा रहे थे। कार को इमरान अली चला रहा था। बुधवार की अलसुबह जैसे ही वह अंबाला छावनी स्थित काली पलटन पुल के पास पहुंचे तो उनकी कार के आगे अचानक गोवंश आ गया। इसे बचाने के लिए इमरान अली ने ब्रेक लगाया तो कार का संतुलन बिगड़ गया और उनकी कार डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची और पलट गई।
विज्ञापन

यह है मामला
-कुछ दिन पूर्व ही जंडली पुल पर बाइक के सामने अचानक से आए गोवंश के कारण एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक युवक घायल हो गया था।
-एक माह पहले जलबेड़ा रोड पर गोवंश के अचानक से वाहन के सामने आने पर बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया था। इसमें युवक की बाजू टूट गई थी।
-दो दिन पूर्व ही सुभाष पार्क के पास पालतु गोवंश ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को सींगों से पटक दिया था। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
-बराड़ा में भी गोवंश के बाइक के आगे अचानक से आगे आने के कारण बुजुर्ग की मौत हो गई थी।
-बराड़ा में ही गोवंश ने बुजुर्ग को सींगों से पटक दिया था। इसमें बुजुर्ग की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें