अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन और यात्रियों को उनके कानूनी अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पैरालीगल वालंटियर राकेश अग्रवाल ने शिरकत की। उन्होंने उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकथाम, बाल देखभाल, शिक्षा एवं संरक्षण तथा नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों और सजा के बारे में भी बताया। इसके साथ ही, यात्रियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में अवगत कराया गया। उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन (15100) की जानकारी भी दी ताकि किसी भी आपात स्थिति में मदद ले सकें। शिविर में यात्रियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने सवालों के जवाब जाने। संवाद