फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ठंड से राहत देने के लिए बिछौनों का वितरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। खुले में ठिठुरते आवारा श्वानों को सर्दी से बचाने के लिए बिछौनों का वितरण शुरू हो गया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पशु-प्रेमियों को बिछौने दिए जा रहे हैं। जयतु भारतम की ओर से अन्य संगठनों के सहयोग से दो वर्षों से यह मुहिम चलाई जा रही है। स्थानीय गोधाम में प्रभु श्रीराम के सिमरन के साथ अभियान का आगाज हुआ। विहिप के बॉबी गोयल ने कहा कि हर जीव की रक्षा मानव का धर्म है। समाज और प्रकृति के प्रति कर्तव्य निभाते हुए वृक्षारोपण, जल-संरक्षण व जीव सुरक्षा में आगे आना चाहिए। कपिल अग्रवाल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में श्वानों को बचाने के लिए यह प्रयास अहम है। इस दौरान नरेश कुमार, अनिल कुमार, अंकुर सिंगला, विपिन आनंद, विशेष भारद्वाज, प्रेम अग्रवाल, कपिल व अभिनव गुप्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें