फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कॉलेज में विधिक जागरूकता व्याख्यान आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज में विधिक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लीगल लिटरेसी सैल द्वारा हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटीज के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न जन-कल्याणकारी कानूनी योजनाओं से अवगत कराना था। मुख्य वक्ता कविता ने नशा मुक्त भारत योजना, बच्चों की सुरक्षा योजना, दिव्यांगों के मौलिक अधिकार और एसिड हमला पीड़ितों के लिए कानूनी सहायता जैसे विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध कानूनी उपचारों और समाज के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा सिंघल ने इन सामाजिक मुद्दों की जानकारी दी। इस दौरान लगभग 60 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें