फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला के पार्कों में 77.02 लाख से लगेंगी एलईडी लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पार्कों के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। अब पार्कों में अंधेरे की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से विभिन्न पार्कों में एलईडी पोस्ट टॉप लाइटें लगाने की योजना तैयार की गई है। इस पूरी परियोजना पर करीब 77.02 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस निविदा को दे दिया गया है। एजेंसी को 6 महीने के भीतर लाइटों की आपूर्ति और स्थापना का काम पूरा करना होगा। इसमें 35 से 40 वॉट की उच्च गुणवत्ता वाली एलईडी लाइटें लगाई जानी हैं।
विज्ञापन




लंबे समय से लाइटों की थी मांग



अभी तक पार्कों को लेकर लोगों की लाइट लगाने की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। कई पार्कों में लाइटें पुरानी लगी थीं जो खराब हो चुकी थीं। इस पहल से न केवल पार्कों की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि रात के समय सैर करने वाले नागरिकों को भी सुरक्षा का अहसास होगा। एजेंसी को इन पार्कों में पोल और लाइटें लगाने के साथ-साथ उनके लिए बुनियादी ढांचा, वायरिंग और अर्थिंग सिस्टम भी तैयार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें