फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क दुर्घटना में जीवन बचाने का सीखा मंत्र

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुक करते आरटीए। विभाग
विज्ञापन
अंबाला। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन विभाग और जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मोहड़ा अनाज मंडी में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी वाहनों के करीब 120 चालकों और सहायकों को इमरजेंसी केयर और प्राथमिक चिकित्सा के गुर सिखाए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर में दी गई सही मदद किसी की जान बचा सकती है। प्रशिक्षण सत्र की मुख्य वक्ता जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की सदस्य डॉ. किरण आंगरा ने डीआरएसएबीसीडी फॉर्मूले पर जोर दिया। शिविर में डमी के माध्यम से सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने की तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। डॉ. आंगरा ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा का मुख्य उद्देश्य जीवन बचाना, स्थिति को गंभीर होने से रोकना और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें