फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्थानांतरण पर भी एलडीसी को नहीं किया रिलीव, प्रदर्शन कर रोष जताएगी यूनियन

Fri, 07 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला। बिजली निगम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए मई में चलाई गई ट्रांसफर ड्राइव के बाद भी कुछ कर्मचारी अभी भी अपने पुराने कार्यस्थल पर बैठे हैं, हैरानी की बात है कि विभागीय अधिकारी को ही इस बारे में जानकारी नहीं है। इस कारण अंबाला कैंट के उपमंडल कार्यालय नंबर दो का कार्य प्रभावित हो रहा है, जबकि कर्मचारी को ड्यूटी पर जल्द से जल्द ज्वाइन करने के लिए विभाग की तरफ से नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में उर्जा मंत्री के क्षेत्र में हो रही नियमों का उल्लंघन करने पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है जबकि इस मुद्दे को लेकर अब यूनियन ने शुक्रवार से दो घंटे के रोष प्रदर्शन की लिखित चेतावनी भी जारी कर दी है।

यह है मामला
बिजली निगम के धूलकोट स्थित स्टोर डिवीजन में तैनात लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) शशि कुमार का तबादला सरकार की ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत 31 मई को हो गया था और उन्हें अंबाला कैंट में उपमंडल कार्यालय नंबर दो में तैनात किया गया था, लेकिन उन्होंने अंबाला कैंट के कार्यालय में ज्वाइन ही नहीं किया। जबकि इस संबंध में कई रिमाइंड उपमंडल कार्यालय के एसडीओ द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारी सहित कर्मचारी व उच्चाधिकारियों को भेजे गए। लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी विभाग ने कर्मचारी को रिलीव करना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन


अधिकारी बोले जानकारी नहीं
इस संबंध में धूलकोट में तैनात अधीक्षक अभियंता स्टोर बीएस कंबोज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है, वो पूछकर ही इसकी जानकारी दे सकते हैं, जबकि यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि उनके कार्यालय की तरफ से ही कर्मचारी के संबंध में पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन


करेंगे प्रदर्शन
उपमंडल कार्यालय नंबर दो के यूनियन प्रभारी बलवंत सिंह सहित सचिव हरपाल सिंह ने बताया कि उनके उपमंडल में औद्योगिक क्षेत्र सहित कुछ अन्य क्षेत्रों को जोड़ दिया गया है। ऐसे में कर्मचारियों की कमी से जूझना पड़ रहा है और जो कर्मचारी कार्यरत हैं, उन पर काम का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में जिस एलडीसी के आदेश ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के तहत हुए थे, उनके न आने से काम काफी प्रभावित हो रहा है। इसलिए शुक्रवार से कार्यालय के समक्ष दो घंटे प्रदर्शन करने का फैसला किया गया है ताकि संबंधित कर्मचारी को जल्द धूलकोट से रिलीव करके अंबाला कैंट कार्यालय में भेजा जाए। इसकी जानकारी लिखित तौर पर उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें