फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नारायणगढ़ में वकीलों को जल्द मिलेंगे चैंबर

Wed, 01 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। अंबाला सिटी ही नहीं बल्कि नारायणगढ़ में भी अधिवक्ताओं की संख्या के हिसाब से चैंबर उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण से अधिवक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वह एक दूसरे के कैबिन में बैठकर काम चलाते हैं या अन्य स्थानों से अपना पेशा चला रहे हैं। नारायणगढ़ 250 अधिवक्ता हैं, जबकि मौजूदा समय में 40 चैंबर ही मौजूद हैं। मगर अब अधिवक्ताओं को अधिक समय तक नए चैंबर के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

क्योंकि बार एसोसिएशन नारायणगढ़ ने चैंबर्स को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। बार प्रेसीडेंट गौरव गोयल ने बताया कि मौजूदा चैंबरों के द्वितीय तल पर 40 अतिरिक्त चैंबरों का निर्माण होना है, इसके लिए स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन 40 चैंबरों में 80 अधिवक्ताओं को बैठने का स्थान मिलेगा। अधिवक्ताओं ने चैंबर्स के लिए आवेदन भी कर दिया है। एक चैंबर में दो अधिवक्ताओं के बैठने का प्राविधान रहेगा। सभी अधिवक्ताओं से 50-50 हजार रुपये की फीस ली जाएगी। इसके बाद एक महीने की प्रक्रिया के बाद चैंबरों का निर्माण भवन के दूसरे तल पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें