अंबाला सिटी। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में खंड स्तर के विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर एसडीएम दर्शन कुमार ने शिरकत की। उनके पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने स्वागत किया।
मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का मंच विद्यार्थियों में वैज्ञानिक विचारों व उनमें रचनात्मक गुणों की संरचना करता हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में विज्ञान के क्षेत्र में रूचि बढ़ती है और निश्चित तौर पर वह आगे जाकर विज्ञान जगत में अपना नाम रोशन कर सकेंगे।
स्कूल प्रधानाचार्य गुरिंद्र सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी में 126 विद्यार्थियों में से 21 बच्चे चुने गए। यह विजेता बच्चे राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन हरियाणा बोर्ड के सभी निजी, सरकारी व मॉडल संस्कृति स्कूलों में 6वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए गया था।
कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में मंच संचालन डीपीई गुरदेव सिंह ने किया। इस मौके पर बीईओ सतबीर सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज, जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे। वहीं, प्रथम विजेता को 2100 रुपये, द्वितीय को 1800 रुपये व तृतीय स्थान पर 1500 रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
इन विषयों में यह बच्चे रहे विजेता...
-कचरा प्रबंधन : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी से अर्शदीद कौर प्रथम, राजकीय स्कूल प्रेम नगर से कर्ण सिंह द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारायणगढ़ से रिद्धिमा तृतीय रही।
- मैथेमेटिकल मॉडलिंग एंड कॉम्युटेशन थिकिंग : राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पुलिस लाइन अंबाला शहर से गोल्डी प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी के पंकज कुमार व पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर की वंशिका वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
- प्राकृतिक कृषि : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी से ललिता प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन से मिलनप्रीत कौर द्वितीय, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नारायणगढ़ से संजना ने तृतीय रही।
फूड हेल्थ एंड हाइजीन : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा से रमनीत प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी से आंचल द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर से जानवी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आपदा प्रबंधन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरी से गुरदीप, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नारायणगढ़ से तानिया द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बब्याल से जश्रदीप सिंह तृतीय रही।
रिर्सोस मैनेजमेंट : पीएम श्री राजकीय स्कूल से अदिति ने प्रथम, नैंसी ने द्वितीय व राजकीय स्कूल के वंश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
ट्रांसपोर्ट एंड कम्यूनिकेशन : राजकीय स्कूल रामपुर सरसहेड़ी के अक्षत प्रथम, राजकीय स्कूल शहजादपुर के राहुल द्वितीय व राजकीय स्कूल नन्यौला की महकप्रीत कौर तृतीय रही।
शहर पुलिस लाइन राजकीय स्कूल में लगाई गई जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम दर्शन सिंह।