बराड़ा। डेरा सलेमपुर में अज्ञात चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के सूने घर को अपना शिकार बनाया। चोर सोने का कड़ा, तीस हजार नकदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। वारदात के समय सेवानिवृत्त फौजी अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल था। शिकायत के आधार पर बराड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में आर्मी से सेवानिवृत्त निरंजन सिंह निवासी डेरा सलेमपुर ने बताया कि वह अपने घर पर अकेला रहता है। उसके बेटे अमृतसर रहते हैं। उसकी पत्नी की छह साल पहले मौत हो गई थी।
शिकायत के अनुसार, वह बीती 23 जुलाई को बीमार हो गया। इलाज कराने के लिए घर का ताला लगाकर अस्पताल में दाखिल हो गया। हालात ठीक होने पर 30 जुलाई को वह अपने घर देखने गया तो वहां सब ठीक था। शिकायत के अनुसार एक अगस्त को फिर घर आकर पर देखा तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो पाया कि घर से एलईडी, रूम हीटर, सोने का कड़ा व 30 हजार रुपये नकदी गायब है।