फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नई सब्जी मंडी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, चेयरमैन के समक्ष रखी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नई सब्जी मंडी के आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र राणा से मुलाकात की और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास से संबंधित मांगों के संबंध में जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने मंडी में व्यापारियों, किसानों और श्रमिकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। आढ़तियों ने सब्जी मंडी में नए शौचालय के निर्माण, मंडी की चारदीवारी को ऊंचा करवाने तथा सब्जी मंडी और अतिरिक्त अनाज मंडी के बीच एक नए गेट की स्थापना सहित अन्य आवश्यक मांगें रखीं। उन्होंने बताया कि इन कार्यों से मंडी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और दैनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र राणा कुराली ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मंडी एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन सहगल, उपप्रधान अमित वालिया, आढ़ती दिनेश शर्मा तथा पम्मी राठौर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें