फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मजदूरों को कार ने रौंदा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मकर संक्रांति पर भंडारा खाने पैदल जा रहे पांच मजदूरों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो मजदूर की मौके पर मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मृतकों की पहचान बिहार के कुशहर गांव निवासी प्रभु कुमार और सतरुधन कुमार के रूप में हुई है जबकि मुन्ना, भरोसा साहनी और प्रभु कुमार चोटिल हो गए। शहजादपुर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बिहार के कुशहर गांव निवासी मुन्ना कुमार ने बताया कि वह अभी रजपुरा गांव में कई साथियों के साथ ट्यूबवेल पर बने कमरे में रहते हैं और गन्ना छिलाई का काम करते हैं। गांव में ही मकर संक्रांति का भंडारा खाने के लिए प्रभु कुमार, सतरुधन कुमार, भरोसा साहनी, प्रभु साहनी और वह जा रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे-344 लीलावती अस्पताल के पास किनारे में चल रहे थे तभी पीछे से एक तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह तो खोल में गिर गया और प्रभु, सतरुधन कुमार सड़क पर दूर गिरकर चोटिल हो गए जबकि भरोसा साहनी कार के नीचे फंस कर काफी दूर तक घसीटता चला गया। आगे जाकर कार नेशनल हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। गंभीर चोटों के कारण प्रभु कुमार व सतरुधन कुमार की मौका पर ही मौत हो गई जबकि वह दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें