हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता जयबीर घनघस
- फोटो : AMAR UJALA
वाद न्यूज एजेंसी अम्बाला हरियाणा कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता जयबीर घणघस ने कोरोना की जंग लड़ रहे डॉक्टर,नर्स, पैरा मैडिकल का वेतन दोगना करने सरकार के इस फैसले की सराहना की ओर सभी विभागों के कर्मचारियों से अपिल की हैं कि प्रदेश मे कोरोना वायरस की लड़ाई में इस विपरीत परिस्थिति में जिस तरह देश भर के डॉक्टर ,नर्स व मीडिया के साथी व पुलिस के कर्मचारी निःस्वार्थ भावना से कार्य कर रहे हैं हमे उनको आदर्श मानकर सरकार व जनता की हर संभव मदद करनी चाहिए जो मानव धर्म भी है ओर हम सभी कर्मचारियों का कर्तव्य भी बनता है। सरकार द्वारा लागू किए गए लॉक डाउन के दौरान दिए गए निर्देश अनुसार अपने घरों में रहे और मास्क और सनेटाइजर का उपयोग करे ओर कोरोना रिलीफ फंड में ज्यादा से ज्यादा अपना योगदान दे। बिजली, पानी, जनस्वास्थ्य,रोड़वेज के कर्मचारियों अमरजनसी व जोखिम भारी ड्यूटी के दौरान सभी पुख्ता प्रबन्ध करके जन सेवा करे ओर सरकार से मांग की जिस तरह डॉक्टरों व नर्सो का सरकार द्वारा बीमा करवाया हैं उसी तर्ज पर इन विभागों के कर्मचारियों का भी बीमा करवाया जाए क्योंकि ये कर्मचारी भी जोखम भरी ड्यूटी करके जनता की सेवा करते हैं।