फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑडिटोरियम से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर का पर्स चोरी

Sat, 31 Jan 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कैंट के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में आई प्रोफेसर का पर्स ऑडिटोरियम से चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज से भी चोर का सुराग नहीं लगा। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने महिला प्रोफेसर अनीता रानी दुआ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रोफेसर अनीता ने बताया कि 22 जनवरी को कॉलेज में आयोजित एक सेमिनार में हिस्सा लेने आईं थीं। दोपहर 2 बजे ऑडिटोरियम में लंच करते समय उन्होंने काले रंग का पर्स नीचे रखा था। खाना खाने के बाद देखा कि पर्स गायब था। पर्स में 10 हजार की नकदी, वन प्लस मोबाइल, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज रखे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें