फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिदमिक जिम्नास्टिक टीम इवेंट लड़कियों में कुरुक्षेत्र दूसरे स्थान पर

Sat, 27 Sep 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। खेल महाकुंभ के तहत अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में चल रही जिम्नास्टिक व स्वीमिंग की प्रतियोगिताओं का शुक्रवार समापन हो गया। आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक टीम इवेंट लड़कों में सिरसा ने पहला, भिवानी ने दूसरा, गुरुग्राम ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में सिरसा ने पहला, अंबाला ने दूसरा व गुरुग्राम ने तीसरा स्थान हासिल किया। रिदमिक जिम्नास्टिक टीम इवेंट लड़कियों में गुरुग्राम ने पहला, कुरुक्षेत्र ने दूसरा व अंबाला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
तैराकी प्रतियोगिता लड़कों में जींद ने पहला, हिसार ने दूसरा व अंबाला तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में जींद ने पहला, अंबाला ने दूसरा व पलवल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंतिम दिन जिला तैराकी संघ के जिला प्रधान व जिला जिम्नास्टिक संघ के चेयरमैन राजिंद्र विज बतौर मुख्यातिथि रहे। जिन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल उपनिदेशक कविता देवी, जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला में अभ्यास करने वाले गुरुग्राम के अभिषेक व भिवानी के आशीष अव्वल : खेल महाकुंभ में भले ही अंबाला अव्वल न रहा हो लेकिन अंबाला के स्टेडियम में दो साल से प्रशिक्षण ले रहे गुरुग्राम का खिलाड़ी अभिषेक ने ऑल राउंड बेस्ट लड़कों के आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में अव्वल रहा। जबकि भिवानी का आशीष पुन: दूसरे स्थान पर रहा। यह दोनों ही खिलाड़ी अंबाला में कोच सतपाल से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें