फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस की उल्लंघना कि तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लॉकडाउन के चलते रोजाना बैंकों के बाहर लगने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन आयुक्त व जिला के नोडल अधिकारी डॉ. एसएस फुलिया ने आदेश जारी किए हैं। इस आदेशों के तहत यदि किसी बैंक के बाहर उपभोक्ता सोशल डिस्टेंस की उल्लंघना करते पाए गए तो ऐसे में पहली कार्रवाई संबंधित बैंक अधिकारी के खिलाफ होगी। इतना ही नहीं सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए बैंक अधिकारी द्वारा एक स्पेेशल कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के आदेश भी दिए गए हैं। जिला नोडल अधिकारी डॉ. एसएस फुलिया बुधवार को विभिन्न बैंकों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कई बैंकों में सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं की जा रही है, उन बैंक अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है, यदि फिर भी सोशल डिस्टेंस नहीं बना तो बैंक संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें