फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर परिवार का जुटा रहे हैं डाटा ताकि जरुरत पड़ने पर मिल सके मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना वायरस से निपटने में शिक्षक भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षकों को हर परिवार से संपर्क कर उनका डाटा जुटाने के आदेश दिए गए हैं। अब तक ये शिक्षक एक लाख परिवारों का डाटा जुटाकर राज्य सरकार को भेज चुके हैं। दरअसल शिक्षा निदेशालय ने संकट की इस घड़ी में समाज और राष्ट्र को वैश्विक महामारी से उबारने में काॅलेज शिक्षकों को राज्य सरकार के प्रोजेक्ट कोविडवीर में शामिल होकर अपना योगदान देने के आदेश दिए थे। फोन पर आए लिंक से चल रहा है काम प्रोजेक्ट के तहत शिक्षकों को फोन पर एक लिंक भेजा जा रहा है जिसमें लाॅग इन करने पर 50 लोगों के नाम और फोन नंबर मिल रहे हैं। हर शिक्षक को प्रतिदिन कम से कम 10 परिवारों से संपर्क कर उनकी वस्तुस्थिति पता कर उनका पूरा डाटा फीडबैक फार्म के माध्यम से भेजना है ताकि लाॅकडाउन की स्थिति में इन परिवारों की मदद करना आसान हो सके। अब तक शिक्षक एक लाख परिवारों से संपर्क कर उनका डाटा जुटा चुके हैं। विदेश से भी शिक्षक दे रही हैं सेवाएं कोरोना महामारी से निपटने के लिए अंबाला की दो शिक्षक दुबई व स्पेन से बैठकर प्रोजेक्ट में अहम योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें