फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के क्षेत्र में भी लोग सुरक्षित नहीं - सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो व पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, डकैतियां, लूटमार व रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। सीएम मनोहर लाल के शहर करनाल में लूटमार और हत्याएं हो रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की स्थिति कैसी होगी। पुलिस क्राइम प्रवृति के लोगों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पा रही है। हमारी पार्टी के सत्ता आते ही भय मुक्त सरकार बनेगी और हर घर को सरकारी नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन

वे मुलाना में माता बाला सुंदरी परिसर में एक नुक्कड़ सभा में पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यों की पोल खोली। उन्होंने कहा कि क्राइम बढ़ने से लोग खुद को असुरक्षित मान रहे हैं। नौकरियां भी कैप्टन अभिमन्यु व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने अपने चहेतों को दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें