फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार वाहनों की रफ्तार पर आज नहीं लगेगी शंभू बॉर्डर पर ब्रेक, 35 लाख का लगेगा फटका

विज्ञापन
kisan protest - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजाब के बाद हरियाणा में भी टोल को फ्री करने की किसानों ने रणनीति बना ली है ताकि सरकार को हर तरफ से घेरा जाए। अब किसान किसी भी हाल में आंदोलन को ढीला नहीं छोड़ना चाहते। शुरुआत में एक दिन के लिए यानी शनिवार को हरियाणा के सभी टोल को फ्री करने का किसानों ने ऐलान किया था। इसी कड़ी में अंबाला में किसान शंभू बार्डर पर सुबह 9 बजे एकत्रित होंगे और इस टोल को फ्री करेंगे। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में इस बार किसान न तो जाम लगाएंगे और न ही हाईवे पर किसी वाहन को रोका जाएगा। केवल टोल को फ्री करने का काम किया गया जाएगा ताकि वहां से गुजरने वाले किसी भी वाहन से टोल न लिया जाए।
विज्ञापन

सिंघु बार्डर पर बैठे किसानों को समर्थन देने के लिए शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने पदाधिकारियों की मीटिंग ली। इसी बैठक में यह आदेश जारी किए गए। शंभू बॉर्डर पर सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 4 बजे तक किसान धरना देकर टोल को फ्री कर देंगे। लिहाजा इस आज सुबह 9 से 4 बजे तक पंजाब जाने और पंजाब की ओर से आने वाले करीब 15 हजार वाहनों की स्पीड शंभू टोल भी नहीं रोक सकेगा। इससे सरकार को करीब 35 लाख रुपये का फटका लगना तय है।
विज्ञापन

अभी शंभू टोल प्लाजा की सुरक्षा को लेकर हमारे पास कोई आदेश नहीं आए हैं। प्रशासन की ओर से जो भी आदेश आएंगे उसके हिसाब से आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
-एचएचओ सुरेश कुमार, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें