अंबाला। किसान कानून का विरोध दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से निकलकर शहरों की सड़कों पर आने के बाद अब किसानों ने अपने गांव में भी जजपा व भाजपा कार्यकर्ताओं का बहिष्कार कर दिया। इतना ही नहीं अपने गांवों में घरों की छत के अलावा ट्रैक्टर-ट्रालियों पर काले झंडे लगाकर रोष जता रहे है तो वहीं गांव की एंट्री पर भी बहिष्कार के पोस्टर व बैनर लगाकर गांव में दाखिल न होने की चेतावनी दी जा रही है।
चेतावनी भरा एक पोस्टर गांव फड़ौली की पंचायत द्वारा मुख्य गेट पर भी लगाया गया है जिसमें साफ कहा गया है कि गांव में घुसने पर किसानों द्वारा लठ फेरा जा सकता है और साथ ही पिपली में सरकार द्वारा किसानों पर फेरे गए लठों का हवाला दिया जा रहा है। अगर सरकार जल्द ही किसान कानून को वापस नहीं लेती तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
पंजोखरा, मोहड़ा सहित गांव में चस्पाए किसान एकता जिंदाबाद के पोस्टर
अंबाला क्षेत्र में आने वाले पंजोखरा, मोहड़ा सहित दर्जनों गांवों में किसान आंदोलन रफ्तार पकड़ चुका है। गुस्साएं किसानों के साथ-साथ पंचायत की तरफ से जेजेपी व बीजेपी कार्यकर्ताओं की एंट्री बैन के नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। धीरे-धीरे सभी गांवों में किसान यूनियन व नेता संपर्क कर रहे हैं, ताकि सरकार को दिखाया जाए कि किसानों को दबाने वाले कानून को कभी माना नहीं जाएगा।
kisan protest- फोटो : Ambala