फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दाैड़ में किंडरगार्टन के विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
छावनी के रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव का दूसरा दिन आयोजित हुआ। इस दौरान किंडरगार्टन से लेकर पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। छोटे बच्चों ने अपनी ऊर्जा और खेल भावना से सभी का दिल जीत लिया।
कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों के लिए 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर की फ्लैट रेस हुई। इन दौड़ में नन्हें एथलीटों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। रिले रेस में विद्यार्थियों की बेहतरीन टीम भावना नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फन रेस ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। किंडरगार्टन वर्ग के लिए कॉन एंड बॉल बैलेंसिंग रेस के सेमीफाइनल मुकाबले भी हुए। बच्चों ने संतुलन और एकाग्रता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सीमा दत्त ने बताया कि खेलकूद से शारीरिक विकास होता है। यह बच्चों में अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना भी मजबूत करता है। इस दाैरान बच्चाें मंे प्रतिस्पर्धा के लिए खासा उत्साह देखा गया।

छावनी के रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें