प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नव निर्मित माल ढुलाई गलियारा को राष्ट्र समर्पण के अवसर पर डेडिकेटिड फ्रेट कोरिडोर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर के एसए जैन पीजी काॅलेज की छात्रा खुशी मेहता को सम्मानित किया गया। खुशी मेहता को यह सम्मान जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर दिया गया। यह प्रतियोगिता 12 फरवरी को राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर काॅलेज प्रबंधक समिति ने प्राचार्या, स्टाफ व खुशी मेहता को बधाई दी।