संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। श्री बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव के निमंत्रण पत्र का श्रद्धापूर्वक विमोचन किया गया। कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का विमोचन स्वामी अंकित महाराज, योगी दिनेश कांत जिंदल, अनिल और वेदप्रकाश जिंदल आदि ने किया।
यह भव्य धार्मिक महोत्सव आगामी 10, 11 एवं 12 सितंबर को श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर प्रांगण अंबाला सिटी में आयोजित किया जाएगा। 10 को 7 बजे गणेश पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद मेंहदी की रस्म, मनमोहक कृष्ण रासलीला होगी व 11 सितंबर सायं 4 बजे अंबाला सिटी में बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली जाएगी। 12 सितंबर सायं 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें जयपुर से आ रहे भजन गायक आयुष सोमानी, श्री मुक्तसर साहिब से सतगुरु दरबार वाले तथा अंबाला के गायक कपिल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल व जतिन छाबड़ा भजनों का गुणगान करेंगे।
इस मौके पर सूरज मोहन, जेके ठुकराल, नितेश सिंगला, मयंक, दीपक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, गौरव गर्ग, मनीष सेठी, विपिन आनंद आदि मौजूद रहे।