शहर के बस स्टैंड प्रांगण मं कार में लगी आग को बुझाते हुए। सोशल मीडिया
अंबाला सिटी। बस स्टैंड के प्रांगण में खड़ी एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि आग ने कार के आगे बोनट को पूरी तरह चपेट में ले लिया। बस स्टैंड पर खड़े पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने अग्निशमन यंत्र और पानी से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर बाद तक आग पर काबू पाया जा सके। घटना के दौरान कार के अंदर कोई नहीं था। वहीं, आग लगता देख आसपास यात्री और कपड़ा मार्केट के लोग एकत्रित हो गए। घटना शुक्रवार देर शाम को हुई। आग लगने के दौरान कार मालिक पर पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया। संवाद
शहर के बस स्टैंड प्रांगण मं कार में लगी आग को बुझाते हुए। सोशल मीडिया