अंबाला। गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे बीसी बाजार के निवासियों ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रोष जताया और गुस्से में यहां तक कह दिया कि उनके क्षेत्र को इंदौर न बनाएं। कहीं ऐसा न हो कि बीमारी के कारण किसी की जनहानि हो जाए। यह सुनकर विभागीय अधिकारी भी हैरान-परेशान हो गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की शिकायत सुनकर इस समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए, वहीं मौके पर पानी के अतिरिक्त टैंकर को भी मंगवाया गया ताकि स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके।
सीवर की गंदगी पानी की पाइप में
स्थानीय निवासियों ने बताया कि 15 दिन पहले उनके क्षेत्र में सीवर की भूमिगत पाइप लाइन डाली गई थी, इस दौरान लगभग 40 से अधिक घरों के पानी की पाइप लाइन टूट गई, जिसे लोगों ने अपने खर्च पर दुरुस्त करवाया, इसके बाद पानी के साथ गंदगी भी आने लगी और लोग बीमार हो गए। घर में रहने वाले छोटे बच्चे उलटी-दस्त से पीड़ित हो गए और उन्हें तुरंत उपचार उपलब्ध करवाया गया, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी रही।
पांच दिन लगातार की शिकायत
सीवर की गंदगी पानी के साथ घर में आ रही थी। बदबू व गंदगी से जीना मुहाल हो गया। पांच दिन तक लगातार विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन झूठे आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई।
राहुल।
सीएम विंडो के बाद जागा विभाग
पीने के पानी में लगातार गंदगी आ रही है। बच्चे और परिजन बीमार हो रहे थे। जब टोल फ्री नंबर पर सीएम विंडो पर शिकायत देने की बात हीं तो विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
-विजय शर्मा।
खरीद कर पी रहे पानी
जब से क्षेत्र में गंदा पानी आने लगा तो बच्चों व खुद की सुरक्षा के लिए पानी खरीद कर पीने लगे हैं और यह पिछले 15 दिन से चल रहा है। बावजूद इसके घर के बुजुर्ग और बच्चे बीमार पड़ गए। जब डाक्टर को दिखाया तो वो बोले की गंदे पानी की वजह से यह समस्या है।
-सन्नी।
गंदे पानी की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब तो धरना देने की नौबत आ गई थी। बिना पानी के घर के काम करने में काफी परेशानी हो रही थी। दूसरे क्षेत्र से पानी भरकर लाना पड़ रहा था।
-राजकुमार।
समस्या संज्ञान में आई थी। एक्सईएन के साथ मौके का मुआयना किया गया है। समस्या समाधान तक पानी के टैंकर का बंदोबस्त कर दिया गया है ताकि स्थानीय निवासियों की परेशानी कुछ कम हो सके।
- बलिंदर, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग,अंबाला।
बीसी बाजार में विभागीय अधिकारियों को समस्या की जानकारी देते बीसी बाजार निवासी। स्वयं
बीसी बाजार में विभागीय अधिकारियों को समस्या की जानकारी देते बीसी बाजार निवासी। स्वयं
बीसी बाजार में विभागीय अधिकारियों को समस्या की जानकारी देते बीसी बाजार निवासी। स्वयं
बीसी बाजार में विभागीय अधिकारियों को समस्या की जानकारी देते बीसी बाजार निवासी। स्वयं
बीसी बाजार में विभागीय अधिकारियों को समस्या की जानकारी देते बीसी बाजार निवासी। स्वयं