फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: केंद्रीय विद्यालय 3 ने 14-0 से दर्ज की जीत

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में आयोजित लड़कों की फुटबॉल लीग में प्रदर्शन करती टीमें। स्कूल
विज्ञापन
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में शुक्रवार को गुरुग्राम संभाग स्तरीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 वर्ग में बेहद रोमांचक और एकतरफा मुकाबले देखने को मिले। पहला मुकाबला पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, अंबाला ने शानदार खेल दिखाते हुए केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, अंबाला को 14-0 के भारी अंतर से हराया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय मानेसर ने भी आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और केंद्रीय विद्यालय योल कैंट को 7-0 से शिकस्त दी। इसी प्रकार तीसरे मुकाबले में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, अंबाला और केंद्रीय विद्यालय हरसिंगपुरा के बीच खेला गया जिसमें अंबाला ने 4-0 से आसान जीत दर्ज की।
आगामी 29 जून तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों की 14 टीमें दमखम दिखा रही हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के कुल 207 खिलाड़ी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्राचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

केंद्रीय विद्यालय में आयोजित लड़कों की फुटबॉल लीग में प्रदर्शन करती टीमें। स्कूल

केंद्रीय विद्यालय में आयोजित लड़कों की फुटबॉल लीग में प्रदर्शन करती टीमें। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें