फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत केजरीवाल की हुई, सीएम अंदर है : विज

Sun, 12 May 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय ने 51 दिन बाद सशर्त जमानत देने पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो जेल गया था वो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गया था और जमानत सिर्फ केजरीवाल की हुई है, मुख्यमंत्री अभी भी अंदर है।
उन्होंने कहा क्योंकि न तो मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर कर सकता है, न ही मुख्यमंत्री के कार्यालय में जा सकता है और न ही सचिवालय जा सकते हैं, उन पर पाबंदियां लगाई गई हैं। इसलिए मुख्यमंत्री अभी भी अंदर है, केवल अरविंद केजरीवाल ही बाहर आए हैं। विज शनिवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बन सकते पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि वो अपना बताएं कि वो जीतेंगे या नहीं जीतेंगे और जीतेंगे तो वायनाड से जीतेंगे या रायबरेली से जीतेंगे और अगर दोनों से जीत जाते हैं तो कौन सी सीट छोड़ेंगे क्योंकि वायनाड के लोगो को ये चिंता हो रही है कि ये यूपी न भाग जाएं और यूपी वालों को ये चिंता हो रही है ये वायनाड न भाग जाए।
गत दिनों कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना के भाजपा कार्यालय पर अपना काफिला रोकने पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठे थे कि तभी तीन गाड़िया रुकीं, इसमें वरुण व अन्य कांग्रेसी नेता भी थे जो आकर उनके पास बैठ गए और शिष्टाचार के नाते उन्होंने उन सभी को जलपान करवाया।
अगर इस पर भी कोई एतराज उठाता है तो उन्हें राजनीति में नहीं रहना चाहिए क्योंकि शिष्टाचार तो सबके साथ है। ऐसा नहीं है कि कोई आए और उन्हें जलपान न करवाए। अनिल विज ने कहा कि जो व्हाट्सएप पर चल रहा है कि मैंने आशीर्वाद दे दिया ये गलत है, हां उन्होंने मेरे पांव भी छुए और दस बार कहा कि आशीर्वाद दे दो लेकिन राजनीति अपनी जगह है और व्यक्तिगत रिश्ते जो हैं वो अलग हैं।
विज्ञापन


इधर, जींद की उचाना मंडी में प्रचार के दौरान नैना चौटाला के काफिले पर पथराव होने पर दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर अंदेशा जताया, इस पर अनिल विज ने कहा कि इसकी संभावना हो भी सकती है लेकिन ये गलत है क्योंकि ये प्रजातंत्र का उत्सव है इसको उत्सव की ही तरह से मानना चाहिए। विज ने कहा कि अगर किसी को कोई बात कहनी है तो वोट से बड़ा कुछ नहीं होता। जो भी इस तरह की जोर आजमाइश कर रहा है, ये गलत है क्योंकि चुनाव प्रदेश में शांतिप्रिय होते हैं और इस बार भी शांतिप्रिय होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें