फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग सिखाता सेवा का भाव : निशा

Sun, 12 May 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादुपर। मानव के स्वास्थ्य के संरक्षण में एक डॉक्टर के योगदान के साथ-साथ एक नर्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रति वर्ष नर्साें के योगदान को सम्मानित करने के 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर निशा चौधरी ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा जनून है जो समाज को सेवा का भाव सिखाता है।
उन्होंने सभी नर्सों नर्सिंग ऑफिसर और स्वास्थ्य कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर्सें ही हैं, जो रोगयुक्त वातावरण में समाज को रोगमुक्त करने का संकल्प लेती है। हर व्यक्ति को नर्सों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए।बता दें कि हर वर्ष 12 मई को अंतरर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। नर्सिंग विषय की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद करने के लिए अंतरर्राष्ट्रीय नर्स आयोग ने वर्ष 1912 में उनके जन्म दिन यानी 12 मई को अंतरर्राष्ट्रीय नर्स दिवस निर्धारित किया
विज्ञापन

नर्साेंं की भूमिका अहम
एएनएम कोमल पतरेहड़ी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में नर्सो एवं एएनएम का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। सबने कोरोना के संकट काल में देख भी लिया है। आइसोलेशन में रहे मरीजों तक समय पर दवाई पहुंचाना और उनकी देख रेख करना बेहद कठिन कार्य था।
विज्ञापन

कोरोना में निभाया फर्ज
एएनएम निर्मला देवी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सों का अहम महत्व रहा है। कठिन से कठिन समय में भी नर्सें मरीजों की सेवा में जुटी रहती है। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल करते समय कुछ नर्सें भी कोरोना से ग्रस्त हो गई थी और उन्हें आइसोलेट होना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें